बड़ी खबर : अभी रायपुर में 62 समेत प्रदेश में 107 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान, आज आंकड़ा 800 के पार
रायपुर । अभी अभी प्रदेश में 107 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 62, कांकेर से 13, रायगढ़ से 11, राजनांदगांव से 10, धमतरी व कोरिया से 5-5, गरियाबंद से 1 मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले प्रदेश में आज 701 मरीजों की पुष्टि हुई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 808 नए कोरोना मरीज मिले है । आज कुल 8 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है । प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5828 है ।





