बड़ी खबर: रायपुर में सट्टा पट्टी लिखते 114 सटोरिए गिरफ्तार, एक लाख 64 हजार रुपये नगदी जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 114 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। इसके लिए रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने स्पेशल टीमें गठित करके उन्हें निर्देश दिए थे कि अधिक से अधिक संख्या में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करें। शहर के 25 इलाकों से पकड़ में आए सटोरियों से 1 लाख 64 हजार 170 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे भी अपना अभियान जारी रखने का दावा कर रही है। बीते सोमवार को रायपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी पोस्टिंग के दिन ही नए स्स्क्क प्रशांत अग्रवाल ने तमाम डीएसपी और एएसपी ने बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने ट्रैफि क सिस्टम और जुआ सट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर कड़ा एक्शन लेने और बिना किसी के दबाव में गिरफ्तारियां करने को कहा था। सिविल लाइन इलाके में दिनेश ठाकुर, इरानी डेरा का मोहसिन अली, कालीबाड़ी इलाके का रवि साहू, अशोक नगर गुढिय़ारी का मोहम्मद शब्बीर, देवेंद्र नगर का गुलाब मखीजा, सिविल लाइन का सैफु ल्लाह अली, जीतू हरपाल,मौदहापारा का दुर्गेश राय, पुरानी बस्ती का देव कुमार, आकाश शर्मा गिरफ्तार किए गए हैं। दिनभर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस को सिविल लाइन इलाके से 6, तेलीबांधा से 7, गुढिय़ारी से 8 खमतराई से 11, पुरानी बस्ती से 7 इस तरह 25 अलग-अलग स्थानों से कुल 114 सटोरिए पकड़े गए हैं। अब इन्हें शुक्रवार को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है




