CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, नगदी रुपये व ताश पत्ती जब्त

बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, नगदी रुपये व ताश पत्ती जब्त
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11350 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 


मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक पुलिस ने आज तड़के सुबह 4.30 बजे भैंसथान आजाद चौक में रुपये -पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर किशोर वाधवानी 27 वर्ष पिता जगदीश वाधवानी एवं अन्य 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जेसे 7 हजार रुपये नगद तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह आमानाका टाटीबंध बस्ती में जुआ खेलते सुखलाल साहू 26 वर्ष पिता राजेन्द्र साहू एवं अन्य 4 जुआरियों के कब्जे से 2841 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है तथा गोबरानवापारा में सतनामीपारा के पास 3 जुआरियों से ताश की 52 पत्ती व नगदी 1510 रुपये जब्त की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply