CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : मोटर सायकल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

 बड़ी खबर : मोटर सायकल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
Share

रायपुर। यशवंत देवांगन ने मोटर सायकल चोरीा होने का टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 6 मई को डूमरतराई सब्जी मण्डी से मोटर सायकल फैशन प्रो में सब्जी खरीदने करीब 3 बजे सुबह गया था। 

सब्जी खरीदने के बाद मोटर सायकल के पीछे और सामने में सब्जी रखकर वापस बीरगांव जाते समय लालपुर होण्डा शो रूम के सामने मेन रोड में करीब 4ः15 बजे सुबह पहुंचा था। इसी दौरान प्रार्थी लघुशंका करने रूका था और मोटर सायकल में चाबी लगी थी। इसी दौरान देवपुरी तरफ से तीन अज्ञात व्यक्ति एक्टीवा वाहन से आए व दो व्यक्ति नीचे उतरकर यशवंत देवांगन के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एन बी 4739 को लेकर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 121/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध दर्ज़ किया गया। 

पुलिस सायबर सेल की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । जिस पर टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी गोपी यादव और प्रमोद कन्नौजे को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी नरेन्द्र के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। चोरी की मोटर सायकल को आरोपी नरेन्द्र अपने कब्जे में रखा है जो फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास पुलिस से किए जा रहे है। आरोपी गोपी यादव और प्रमोद कन्नौजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टीवा वाहन और 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना टिकरापारा के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना टिकरापारा में आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
 


Share

Leave a Reply