CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: 2 सहायक आरक्षकों की हत्या में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार

 बड़ी खबर: 2 सहायक आरक्षकों की हत्या में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार
Share

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के के तहत थाना भेज्जी से निरीक्षक नरेन्द्र राठौर थाना प्रभारी भेज्जी के हमराह जिला पुलिस बल एवं 219 वाहिनी सीआरपीएफ पृथक-पृथक बल सर्चिंग एवं नक्सली आरोपियों की थरपकड़ हेतु ग्राम चिंतागुफा, एलारमडगू व आसपास रवाना हुये थे, इस दौरान मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम चिंतागुफा में 02 सहायक आरक्षकों की हत्या में शामिल नक्सली उईका आयता पिता उईका मुत्ता उम्र लगभग 26 वर्ष जनमिलिशिया सदस्य तथा ग्राम एलारमङगू से मडकम हडमा पिता मुक्का उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तारी नक्सलियों ये पुछताछ करने पर दोनो नक्सली आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना बताया। उक्त दोनो आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा 15 अप्रेल 2021 को थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत भेजी बस्ती रोड पुलिया के पास 02 सहायक आरक्षकों धनीराम कश्यप एंव पुनेम हडमा की कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंडगू, मिलिशिया कमांडर गजेन्द्र व कवासी हूंगा व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर धारदार हथियार व लाठी डण्डा से पीटकर हत्या कर शव रोड़ में फेंक देना बताया। घटना पर थाना भेजी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 02/21 थारा 302 भादवि. 25, 27 आर्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त नक्सली आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डण्डा व घटनास्थल का खून आलूदा मिट्टी बरामद किया गया है। घटना में शामिल अन्य नक्सली आरोपियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी की कार्यवाही किया जायेगा। उक्त नक्सली आरोपी पर कार्यवाही करते हुये आज न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया। 


Share

Leave a Reply