CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : एकलव्य स्कूल से 2 छात्र हुये लापता, अभाविप ने किया प्रदर्शन..

बड़ी खबर : एकलव्य स्कूल से 2 छात्र हुये लापता, अभाविप ने किया प्रदर्शन..
Share

जगदलपुर : आवासीय एकलव्य स्कूल बेसोली से 02 छात्र अचानक लापता हो गए जिसकी सूचना परिजनों को प्राचार्य को व अधिकारियों को सम्बंधित अधीक्षक ने जानकारी तक नही दिया। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रर्दशन किया तब जाकर प्राचार्य व अधिकारियों को छात्रों के लापता होने की जानकारी लगी, इसके बाद आनन फानन में उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।


अभाविप भानपुरी के नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि एकलव्य विद्यालय बेसोली में लगातार लापरवाही का शिकायत मिल रही थी, बुधवार को 02 बच्चे छात्रवास से गायब होने की सूचना पर अभाविप के द्वारा प्रर्दशन किया गया, तथा एकलव्य विद्यालय बेसोली के प्राचार्य व अधीक्षक को हटाने का मांग किया गया। नाग ने प्राचार्य व अधीक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय बेसोली विशिष्ट संस्था है लेकिन इतने बड़े विद्यालय में सैकड़ों छात्र, छात्राए रहते हैं। प्रवेश द्वारा में न कोई सुरक्षा गार्ड है न सीसीटीवी कैमरा है,

ऐसे में की सुरक्षा पर सवाल उठता है।
उन्होने कहा कि छात्रों को छात्रवृत्ति, लाइब्रेरी, खेल मैदान, पानी संबंधित कई समस्याएं व्याप्त है बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। छात्रों को शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया जाता है। छात्रों को मिलने वाला भोजन में केवल दाल व गुणवत्ता पर भी नाराजगी व्यक्त किया आंदोलन के दौरान बीईओ को शिकायत कर कार्यवाही करने कहा गया है। जिस पर विख शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।


प्रर्दशन के दौरान अभाविप के कमलेश दीवान जिला संयोजक, टिकेश नाग नगरमंत्री, पितेश्वर बघेल, आसमन बघेल, लखेश्वर वैध, हेमराज बंछोर, जगदीश सेठिया, नभेन्द्र दीवान, सरोज देवांगन, गोमेश सेठिया, तुलमन,अंतु कश्यप समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 



Share

Leave a Reply