CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: छुही खदान के धसकने से 2 महिलाओं की मौत, 3 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: छुही खदान के धसकने से 2 महिलाओं की मौत, 3 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
Share

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटंगडीह की छुही खदान धसकने से खदान में काम कर रही 2 महिला की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों को घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा गया और घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची घरघोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
 
 
यह दुर्घटना सोमवार को घटित हुई। मृत महिलाओं के नाम सीता राजपूत 30 वर्ष और मुक्ता चौहान 45 वर्ष है । घटना में अन्य महिलाएं भी घायल हुईं जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
 
 
घरघोडा थाना प्रभारी अमित सिंह से मिली जानकारी के अनुसार झरियापाली गांव की दर्जन भर महिलाएं घर में लिपाई हेतु छुही लेने के लिए कटंगडीह रेलवे लाइन के बगल में गई हुई थीं।
 
 
खदान से छूही खोदते वक्त मिट्टी का टीला धंस गया, जिससे कुछ महिलाएं दब गईं। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरी महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई।
 


Share

Leave a Reply