CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: लॉकडाउन में दुकान खोल सामान बेचने पर 3 दुकाने सील

 बड़ी खबर: लॉकडाउन में दुकान खोल सामान बेचने पर 3 दुकाने सील
Share

अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार निगरानी दल टीम सुबह से ही शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का पड़ताल किया जा रहा है।

शुक्रवार को एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों और स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खरसिया रोड स्थित अजय ट्रेडर्स, रितेश एजेंसी और गोयल एजेंसी से दुकान खोलकर सामान बेचने पर तीनो दुकानो पर सीलबंदी की कार्यवाही की । 

इसीप्रकार जोड़ा पीपल, गुदरी बाजार, सदर रोड, आकाशवाणी चौक, ब्रम्ह रोड, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड और सत्तीपारा में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लगभग 19 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 4 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। दल ने लॉकडाउन में घूम-घूमकर सब्जी-फल बेचने वालों से जुर्माना वसूली के साथ समझाईश दिया गया ।

एसडीएम प्रदीप साहू ने लोगो को समझाईश देते हुए कहा कि ठेले वाले 24 अप्रैल से सब्जी-फल घूम-घूमकर सुबह 6 बजे से 2 बजे तक बेच सकते हैं। लोग आने घर के पास ही फल-सब्जी खरीद सकते हैं। लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। सब्जी-फल को घूम-घूमकर बेचने संबंधी नियम 24 अप्रैल से लागू होगा। अतः सभी लोग अपने घरों में रहें और जिला प्रशासन से समय समय पर जारी आदेशों का पालन करें। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आप सभी की सहायता और सहभागिता आवश्यक है।


Share

Leave a Reply