CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: सरेंडर करने वाले 4 नक्सलियों ने किया ये बड़ा खुलासा

बड़ी खबर: सरेंडर करने वाले 4 नक्सलियों ने किया ये बड़ा खुलासा
Share

 नारायणपुर। नारायणपुर में आज फिर 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद कई अहम खुलासे किए| उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के जंगलों में कई बड़े नक्सली कैडर बीमार है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली अबूझमाड़ के कुतुल एरिया कमेटी के सदस्य हैं, कमेटी के धुरेबेड़ा और गोमागाल, जनमिलिशिया सदस्य हैं, आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बड़े नेताओं के बीमार होने का बड़ा खुलासा किया है।

बता दें कि बीते हाल ही के दिनों में दो बड़े नक्सली कमांडरों की कोरोना के कारण मौत हुई है, नक्सलियों में कोरोना संक्रमण फैलने और कोरोना से कई बड़े नक्सलियों के गंभीर होने का कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने भी दावा किया था, इसके पहले भी 6 जून और 27 मई को एक-एक नक्सली कमांडर की मौत हुई थी।

मृतक नक्सली कमांडर सोबराय ने भी कई अहम खुलासे भी किए थे। सोबराय ने कई नक्सली नेताओं के नाम का भी खुलासा किया जो कोरोना से पीड़ित हैं। सोबराय के मुताबिक कटम सुदर्शन ऊर्फ आनंद, थिपिरी तिरुपति ऊर्फ चेतन, यापा नारायण ऊर्फ हरि भूषण, कट्टा रामचंद्र रेड्डी ऊर्फ विकल्प भी कोरोना से पीड़ित है। देवेंद्र रेड्डी, मुचाकी उंगल उर्फ सुधाकर, कोडी मंजूला उर्फ निर्मला, पुसम पद्मा और ककरला सुनीता भी कोरोना संक्रमित बताए गए थे।



Share

Leave a Reply