बड़ी खबर: राजधानी के एक मकान में बड़ा दांव खेलते 5 सराफा कारोबारी गिरफ्तार, लाखो रुपयों की राशि जब्त
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सराफा कारोबारियों को जुआ खेलते पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली सोसाइटी स्थित कमलेश जैन के मकान में जुआ खेलते हुए 5 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है तथा लगभग 5 लाख रुपए भी जब्त किए गए है। पुलिस को देखते ही कारोबारी हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे।
जानकारी के मुताबिक हाई प्रोफाइल कारोबारियों को पकड़ते ही पुलिस अधिकारियों के फ़ोन बजना चालू हो गए, उन्हें छुड़वाने के लिए लोग थाने में भी इकठ्ठा हो पुलिस पर दबाव बना रहे थे। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद फ़ोर्स के साथ जैन के मकान को घेरकर, मकान के भीतर जा तलाशी लेने पर नोटों के बंडल सहित ताश के पत्ते भी मिले।




