बड़ी खबर : सड़क हादसे में 5 की मौत, 7 घायल...
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राजिम इलाके में बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आ रही है, हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गयी वहीं 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से गरियाबंद जा रही तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार राजिम के कोपरा बस्ती के पास पेड़ से टकरा गई। घटना में कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोगो को गंभीर चोटें आई है। 6 गंभीर घायलों को रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया हैं।




