CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिवार की हत्या के मामले में 1 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर : पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिवार की हत्या के मामले में 1 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। कोरबा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोरबा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की भाभी ने ही इन सभी की हत्या की साजिश रची थी। मामले को मृतक के भाई के साले व उसके दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 

ज्ञातव्य है कि उरगा थाना क्षेत्र के भौसमा में जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. प्यारेलाल कवंर के पुत्र हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर, नाती आशी कंवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रह हैं पारिवारिक विवाद के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाई हरभजन, उसकी पत्नी, साला परमेश्वर, परमेश्वर का दोस्त राम प्रसाद, परमेश्वर का बड़ा भाई, उसकी नाबालिग बेटी शामिल हैं।
 


Share

Leave a Reply