बड़ी खबर: प्रदेश में आज हुआ कोरोना का कहर मिले 701 मरीज 8 की मृत्यु, रायपुर से 205 समेत बाकी इन जिलो से
रायपुर, प्रदेश में आज कोरोनावायरस का कहर 1 दिन में अब तक के सर्वाधिक 701 मरीज की हुई पहचान, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63, बस्तर और राजनांदगांव से 48 -48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जसपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 16, जांजगीर चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 9, कोरिया, दंतेवाड़ा, व गरियाबंद से चार-चार, कबीरधाम से तीन, बेमेतरा, बलौदा बाजार, महासमुंद, बलरामपुर कोंडागांव से 2-2, मुंगेली से एक मरीज मिले हैं|
वहीं प्रदेश में आज 8 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके बाद मृत्यु का कुल आंकड़ा 158 हो गया है|
आपको बता दें प्रदेश में आज 249 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, वहीं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5721 हो गई है|
Today 701 new COVID-19 cases and 8 deaths in the last 24 hours, taking active cases to 5,721 and deaths to 158. A total of 10,847 have been discharged in the state so far.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Oh9wCuZBi2
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 18, 2020




