BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: भिलाई सुपेला के नूर मस्जिद में मिले, दिल्ली की जमात में शामिल होकर आए 8 लोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर किया गया विरोध

बड़ी खबर:  भिलाई सुपेला के नूर मस्जिद में मिले, दिल्ली की जमात में शामिल होकर आए 8 लोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर किया गया विरोध
Share

रायपुर/भिलाई। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात का कनेक्शन तमिलनाडु और केरल के बाद अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। भिलाई के सुपेला स्थित नूर मस्जिद से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऐसे 8 लोग मिले हैं जो जमात में शामिल होने के बाद 7 मार्च को भिलाई आए थे। इसके बाद से ही मस्जिद में छिपे हुए थे। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो यहां जमकर विरोध किया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और सभी को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया है।


जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि कुछ लाेग विदेश से आकर सुपेला की नूर मस्जिद में छिपे हैं। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनसे पूछताछ की गई ताे पता चला कि चार महिलाओं सहित ऐसे 8 लोग हैं, जो पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के हैं। यह सभी लोग 7 मार्च को आए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें ले जाने लगी तो स्थानीय लाेगों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सबको शांत किया बाहर से आए 8 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा।

बोलते रहे झूठ पर झूठ-
सुपेला स्थित नूर मस्जिद से मिले निजामुद्दीन में जमात में शामिल होकर लौटे पश्चिम बंगाल के लोग। पश्चिम बंगाल के शेख मेहर, शेख अताउद्दीन, मीर समजद अली, इस्माइल शेख, अनसुरा बीबी, आसमा बीबी, अंजू बीबी और खुदने बीबी को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया है। पूछताछ में भी यह लोग झूठ बोलते रहे। पहले बताया कि 3-4 फरवरी को निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल हुए थे। बाद में कहा कि 12 फरवरी को उसमें गए थे। वहीं इन लोगों ने यह भी कहा कि हमने खुद को कहा सेल्फ क्वारैंटाइन किया था। फिलहाल, पुलिस ने पांच सदरों को नोटिस जारी किया है।
 


Share

Leave a Reply