बड़ी खबर: राजधानी के पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़िया
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक आगजनी की खबर सामने आई है जहां रायपुर के उरला मेंटल पार्क स्थित एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है आग को काबू में करने दमकल की तीन गाड़िया भी पहुंची हैं। आग का कैसे लगी है इसका कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुचे दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अब तक जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी को हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है।खमतराई पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानिए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- सोमवार दोपहर राजधानी के मेटल पार्क स्थित रुचि इंडस्ट्री में अचानक आग लग गई जहां फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को एक कमरे से धुँआ निकलते देखा जिससे उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। आग की लपटों को देखते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी।
पेपर और कार्टून बनाने का होता है काम-
आपको बता दे की इस फैक्ट्री में पेपर और कार्टून बनाने का कार्य किया जाता है। बताया जा रहा है कि पेपर के होने की वजह से आग तेजी से फैल गई वहीं दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बावजूद आग की लपेट रह रह कर उठती रही। इस तरह की आग में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है यह फैक्ट्री रायपुर के अमलीडीह निवासी महेश्वरी रमानी की है।




