CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 बड़ी खबर: घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Share

भिलाई। घर में आग लगने की वजह से लाखों का सामान व नगदी रुपये व सोने,चांदी के जेवरात जलकर खाक हो गये।  

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई 3 थानाक्षेत्र अंतर्गत चरोदा बस्ती में आज सुबह करीब 11 बजे रवि यादव के मकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते घर में रखा फर्निचर,सोने,चांदी के जेवरात व नगदी जलकर खाक हो गए। घर से आग की लपटे उठता देख मोहल्ले के युवकों ने पानी टंकी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया व आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। जिसके बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया। तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। रवि यादव के घर में कुल पांच सदस्य रहते है जो घर में ताला लगाकर काम करने गए हुये थे। आग बुझाने के दौरान फायरमैन  नागेश मारकंडे के उपर खपरा एवं सीट गिरा जिससे वह जख्मी हो गया। आग लगने की वजह से घर में रखा करीब 1 डेढ़ लाख रुपये भी जलकर खाक हो गया जिसे सास,बहु मिलकर दुसरे के घर काम कर घर बनाने के लिये जमा किया था। भिलाई 3 पुलिस के अनुसार रवि यादव के घर का सारा सामान फर्निचर,नगदी व स्वर्ण आभूषण जल गया जिसके चलते लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने की वजह अभी पता नही चल सका है। 


Share

Leave a Reply