बड़ी खबर: ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक नाबालिक बच्चे की हुई मौत
जगदलपुर। जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम गुमियापाल में मंगलवार के ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर एक नाबालिक बच्चे की दबकर मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में बच्चे के पिता को हल्की चोट लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छापर भानपुरी के पुराना पटेलपारा निवासी मोहित कुमार कश्यप अपने अपने 13 वर्षिय नाबालिक पुत्र गोवर्धन के साथ ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केके 1861 में सवार होकर खेत में जुताई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चालक मोहित कश्यप ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार गोवर्धन की ट्रैक्टर में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में बच्चे के पिता को हल्की चोट लगी है।




