महासमुंद। कोमाखान के ग्राम सिवनीकला रेलवे ट्रेक के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम सोनामुंदी का निवासी है। इससे पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनामुंदी निवासी मधु कुमार साहू (48) पिछले गई दिनों से परेशान था। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी एवं पेट की बीमारी से भी परेशान था। गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे सिवनीकला रेलवे ट्रेक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया।