CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: चोरी के इरादे से पहुंचे युवक हुआ करंट का शिकार, हुई मौत

 बड़ी खबर: चोरी के इरादे से पहुंचे युवक हुआ करंट का शिकार, हुई मौत
Share

कोरबा। एक निर्माणाधीन स्थल पर चोरी के इरादे से घुसे युवक को करंट लग गया। इसके असर से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान काशीनगर निवासी के रूप में कर ली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे की जांच कर रही है।

आज सुबह यह घटना यहां के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पीछे हुई। यहां पर कोरोना की आगामी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के द्वारा ऑक्सिजन प्लांट स्थापना कराई जा रही है। मध्यप्रदेश की कंपनी दिलीप बिल्डकॉन को इसका कॉण्ट्रेक्ट दिया गया है। निर्माण इकाई ने यहां पर जरूरी मटेरियल का स्टाक कर रखा है ताकि बार-बार दुकान का चक्कर न लगाना पड़े। पर्याप्त निगरानी के बावजुद इस इलाके में चोरी चकारी करने वाला वर्ग सक्रिय है। खबर के अनुसार यहां पर रखे मटेरियल की चोरी के इरादे से एक युवक यहां पर पहुंचा हुआ था। इस दौरान उसने काफी मात्रा में केबल को कलेक्ट किया और बोरी में भर लिया। यहां से सामान को पार करने से पहले वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब पता चला की माजरा क्या है। आनन-फानन में पीडि़त को परीक्षण के लिए ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल किये जाने के के बाद उसके परिजन पहुंचे, जिन्होंने काशीनगर निवासी के तौर पर की गई है।


Share

Leave a Reply