बड़ी खबर: बाईक खड़ी कर पेशाब करने गए युवक का मोबाईल व मोटरसाइकिल लेकर भागे आरोपी
रायपुर। पेशाब करने रुके युवकों का मोबाईल व बाईक लेकर तीन लड़के फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लालपुर कृष्णा चौक रायपुर निवासी नरेश साहू 19 वर्ष पिता कृष्णा साहू ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 23 अप्रैल को प्रार्थी अपने चाचा के लड़का भूषण साहू के साथ मोटरसाइकिल डीयूकेई क्रमांक सीजी 04 एमके 4826 से कमल विहार होते हुये डुण्डा जा रहे थे दोपहर करीब 01 बजे के आसपास कमल नर्सरी विहार शिव मंदिर लालपुर के आगे बाईक खड़ी कर सीट पर दोनों अपना रेडमी 06 एआई तथा रेडमी वाय 2 रखकर थोड़ी दूर जाकर पेशाब कर रहे थे तभी तीन अज्ञात लड़के आकर बाईक व मोबाईल दोनों लेकर भाग गए। दो दिनों तक बाईक के बारे में पता तलाश करते रहे नही मिलने पर 25 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




