CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: बीएसपी प्लांट से कापर वायर चोरी कर ले जाते आरोपी गिरफ्तार,25 किलों कापर वायर जब्त

 बड़ी खबर: बीएसपी प्लांट से कापर वायर चोरी कर ले जाते आरोपी गिरफ्तार,25 किलों कापर वायर जब्त
Share

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से 25 किलों कापर वायर चोरी कर मोटसाइकिल से लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार 07 मई को केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसपी भिलाई पदस्थपित नामदास 57 वर्ष ने भट्ठी थाने में लिखित आवेदन दिया है कि प्रार्थी मरौदा गेट में तैनात था तभी ओएचपी एरिया भिलाई इस्पात संयंत्र गस्त के दौरान 07 मई को दोपहर 3 बजे के करीब दो व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल में कुछ मटेरियल लेकर जाते दिखे। जिसके बाद उनका पीछा कर रुकने का आवाज लगाने पर एक आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। वहीं दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ बुच्ची 36 वर्ष पिता शिवमुरत प्रसाद निवासी स्टेशन मरौदा थाना नेवई भिलाई बताया है आरोपी के पास से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एल ए 1264 में लोड 20 किलों स्क्रेप कापर वायर छीला हुआ बरामद की गई है। वहीं मोटरसाइकिल छोड़कर भागे आरोपी की पहचान पप्पु बंजारे निवासी उमरपोटी भिलाई जिला दुर्ग के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एलजेड 8337 जिसकी डिक्की से 5 किलों कापर वायर बरामद की गई है। पकड़े गए कापर वायर कुल 25 किलों कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह बिना गेट पास के बीएसपी प्लांट के अंदर प्रवेशकर कर मटेरियल चोरी कर ले जा रहे थे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379,447,25,26 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply