नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: पत्रकारवार्ता में कृषि मंत्री चौबे गिना रहे राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियां

 बड़ी खबर: पत्रकारवार्ता में कृषि मंत्री चौबे गिना रहे राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियां
Share

रायपुर। राजधानी के कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभा कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकारों से रु-ब-रु होकर नवा छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। आज आयोजित सभा में कृषि मंत्री चौबे सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के चलते छत्तीसगढ़ की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का ड्राफ्ट मंगाया है ।

पढिये पूरी खबर-
मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से भूपेश सरकार के दो साल की उप​लब्धियां गिनाई।  सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि हमने जो कहा वो किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ लोगों को मिला। मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ का बाजार गुलजार रहा। हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज यह नारा है कि 'भूपेश है तो भरोसा है'।

इसके साथ ही मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य सरकार दे रही है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस साल किसानों से 90 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का ड्राफ्ट मंगाया है। 17 लाख किसानों का सिंचाई टैक्स माफ किया। बस्तर में ​जिन किसानों की जमीन गई थी उन्हे वापस किया गया है। मंत्री ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा और शेड का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। बता दें कि आगामी 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री मीडिया के माध्यम से सरकार के दो साल की उप​लब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।


Share

Leave a Reply