BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : अतितिक्त तहसीलदार हुआ कोरोना संक्रमित, 10 दिन में कराया 64 मृत कोरोना संक्रमितो का अंतिमसंस्कार

बड़ी खबर : अतितिक्त तहसीलदार हुआ कोरोना संक्रमित, 10 दिन में कराया 64 मृत कोरोना संक्रमितो का अंतिमसंस्कार
Share

रायपुर, कोरोना काल में जहाँ एक और शासन प्रशासन इसके इलाज के लिए मुस्तैद है, वहीं जिन व्यक्तियों की संक्रमण से मृत्यु हुई है उनके अंतिम संस्कार का जिम्मा भी प्रशासन पर है। केंद्र सरकार के आदेश व कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार तय नियमों के तहत किया जाता है। रायपुर में पिछले महीने से कोरोना संक्रमण से हुई मौत में मामलों में वृद्धि हुई है, अब रोजाना औसतन 20 मौतों का मामला दर्ज हो रहा है। ऐसे में मृतक संक्रमितों का अंतिमसंस्कार एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जिला प्रशासन को अधिकारी कर्मचारियों के लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे मामलों को नजर अंदाज न करते हुए विभागीय रोस्टर के अनुसार कर्तव्य पर मुस्तैद करने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि सामान्यतः जिले में एक ही अधिकारी और कर्मचारी को कोरोना संक्रमितों की देखभाल से लेकर अंतिमसंस्कार तक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे कर्तव्य पर मुस्तैद अधिकारी-कर्मचारी संक्रमण की जद में आ रहे है। इसी संक्रमण की जद में आने से कुछ ही दिन पूर्व शहर में एक पंजीयन अधिकारी की मौत भी हो गई।
रायपुर के अतिरिक्त तहसीलदार अश्वनी कंवर ने  चर्चा में बताया कि कोरोना काल के दौरान 10 दिनों में उन्होंने 64 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार करवाया। कंवर यह जानते थे कि वे कभी भी कोरोना की जद में आ सकते है, उन्होने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। लेकिन आखिरकार संक्रमण ने उन्हें अपनी चपेट में ले ही लिया। फिलहाल वे अभी छुट्टी में है और अपना इलाज करवा रहे है। इस दौरान इस कार्य का बीड़ा उनके साथी अतिरिक्त तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने उठाया है। कंवर के संक्रमित होने के बाद उनके साथी कृष्ण कुमार साहू ने 4 सितंबर से अब तक 167 से ज्यादा संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कराया है। इस दौरान वे सभी प्रकार की सावधानियों का पालन कर रहे है, लेकिन खतरा बना हुआ है।
इस तरह के माहौल को देखते हुए प्रशासन को तय करना चाहिए कि स्वास्थ्य कर्मियों की भांति प्रशासनिक अमले को भी संक्रमण की जद से बचने विभागीय रोस्टरानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया जाए, ताकि एक ही अधिकारी अथवा कर्मचारी पर संक्रमण का खतरा न बना रहे।
 



Share

Leave a Reply