बड़ी खबर रायपुर: एटीएम मशीन से किया रुपये निकालने का प्रयास, नही निकलने पर किया मशीन में तोडफ़ोड़
रायपुर। एटीएम बुथ में घुसकर चोरी की नियत से किसी ने एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जीरों प्वाईन्ट ग्राम तर्रा विधानसभा निवासी रुपेन्द्र कुमार निषाद 38 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी टीएसआई कंपनी में एसबीआई एटीएम का देखरेख करने का कार्य करता है। 11 मई को शुभम तिवारी व राजेश वर्मा जो एटीएम में कैश डालने का कार्य करते है उन्होंने ने कॉल करके बताया कि गणपत चौक हीरापुर कबीरनगर स्थित एटीएम बुथ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर एटीएम मशीन से रुपये निकालने का प्रयास किया जब रुपये नही निकले तब एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 511,379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




