CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: तालाब में नहाने गए भाई बहन की गहरे पानी में डुबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

बड़ी खबर: तालाब में नहाने गए भाई बहन की गहरे पानी में डुबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम
Share

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले से एक दु:खद समाचार मिली है। जिले के पथरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में स्थित तालाब में स्नान करने गए भाई बहन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार पथरिया थानाक्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ी में स्थित तालाब में गुरूवार सुबह सूरज (4वर्ष) अपनी बहन मंजू के साथ नहाने गया। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन गहरे पानी ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आरएनएस को बताया कि मृतकों के माता-पिता दोनों ही बाहर मजदूरी करने का काम करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले दोनों बच्चे अपने मां के साथ गांव आए थे और यहीं रह रहे थे। आज हुए इस हृदय विदारक घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की स्थिति है और गांव में मातम पसरा है। 


Share

Leave a Reply