CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर में कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 बड़ी खबर: रायपुर में कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक खबर आ रही है जहां, बैंक कर्मचारियों द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी बैंक कर्मी मनीष कदम फर्जी फर्म का खाता खोलकर करोड़ों की धोखाधड़ी की है। हांगकांग, कनाडा से होम प्रोडेक्ट मंगवाने समेत करोड़ों रूपयों का लेनदेन किया। इसके अलावा फर्जी खातों में विदेशों से करोड़ों रुपये मंगाए। बैंक कर्मचारी ने प्रीटिंग प्रेस संचालक के खाते का KYC से छेडछाड़ कर करोड़ों रुपए हड़प लिए। कारोबारी की शिकायत में पता चला कि बैंक कर्मचारी गुमास्ता समेत अन्य दस्तावेजों में हेराफेरी कर दूसरा फर्म का खाता खोलकर करोड़ों का चूना लगाया। वहीं पूरे मामले का खुलासा कारोबारी अजय यदु को ईडी की नोटिस मिलने के बाद हुआ। मौदहापारा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी बैंक मैनेजर फरार है।


Share

Leave a Reply