बड़ी खबर: CGBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज नहीं होंगे जारी, सोशल मीडिया में फर्जी आदेश हो रहा वायरल
रायपुर। सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा परिणाम आज यानी 20 जून को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। इस मामले को मंडल ने संज्ञान में लिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी करने से पहले अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि नतीजे तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक मंडल के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ लोग इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैला रहे थे।
पढ़े पूरी खबर-
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में मंडल सचिव अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी लेटर जारी कर आज यानी 20 जून को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड क्लास के रिजल्ट जारी होने की जानकारी दे रहे थे।10वीं-12वीं के नतीजे घोषित करने को लेकर मंडल ने स्पष्ट किया है कि नतीजे जारी करने के दो दिन पहले ही तिथि की घोषणा की जाएगी। छात्र किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। नतीजे जून के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन सभी संस्थाओं से अंक ना पहुंचने के चलते लेटलतीफी हुई। शासन के निर्णय के बाद स्थगित हुई परीक्षाओं में इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर नंबर दिए गए हैं।




