बड़ी खबर : रायपुर में वाक पर निकली महिला से चैन स्नेचिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती चैन स्नेचिंग की वारदातों से महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।
मामला डीडी नगर के पल्लवी विहार कालोनी सेक्टर 1 का है जहां सोमवार सुबह तकरीबन 5.30 बजे मोटर सायकल में आये अज्ञात बदमाश ने सेक्टर 3 जाने का रास्ता पूछते हुए महिला के सामने से वापस चला गया जिसके बाद मुडकर महिला के पास जाकर गोल चौक जाने का रास्ता पूछने लगा और पुन: वापस जाकर दोबारा पीछे से महिला के गले से तकरीबन 1 तोले की सोने की चैन को लेकर भाग गया व महिला को धक्का देकर गिरा दिया।
घटना के बाद से महिला का स्वास्थ्य खराब होने के कारण महिला ने 3 दिन बाद थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस आरोपियो की पतासाजी में जुटी हुई है।




