बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस, सिंहदेव पाए गए कोरोना पॉजिटिव
रायपुर। पिछले दिनों अंबिकापुर दौरे से वापस रायपुर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की कोविड-19 रिपोर्ट आई पॉजिटिव आई है।
आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इसके कोई गंभीर लक्षण दिखाई नही दे रहे परंतु नियमानुसार मैं सेल्फ आइसोलेशन का पालन कर रहा हूँ। (1/2)
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) March 8, 2021
इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बताया है कि वे अभी स्वास्थ्य हैं एवं उन्हें किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जिन लोगों से वे संपर्क में रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर वह अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराएं एवं सुरक्षित रहें।




