CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामले पर राज्य सरकार को दिया ये बड़ा सुझाव

 बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामले पर राज्य सरकार को दिया ये बड़ा सुझाव
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक पखवारे से बढ़े कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड की कमीं का भी मामला सामने आ रहा है। इस समस्या का समुचित समाधान कराये जाने के लिए भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गत दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेलवे के आइशोलेशन कोच की उपलब्धता कराये जाने की मांग की थी। इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि राज्य सरकार अगर डिमांड करे तो वह रेलवे के आइशोलेशन कोच को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया था। अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बृजमोहन अग्रवाल द्वारा रेलवे के आइशोलेशन कोच की उपलब्धता के संबंध में की गई पहल का संज्ञान लिया है। 

गुरुवार 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीआर रामचन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति पीपी साहू की डबल बेंच ने राज्य सरकार को रेलवे के आइशोलेशन कोच का उपयोग करने का न केवल सुझाव दिया बल्कि कलेक्टर रायपुर और डीआरएम रेलवे को इस संबंध में बैठक करके आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम और कारोना पीडि़तों के इलाज के लिए रेलवे के आइशोलेशन कोच का उपयोग किया जा सके।


Share

Leave a Reply