बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, रेत वाले हिस्सों में बनाए डाइकवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में भू-जल के स्तर को बढ़ाने के लिए नदियों और नालों के रेत वाले हिस्सों में जगह बनाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है राज्य में भू-जल के स्तर को बढ़ाने के लिए नदियों और नालों के रेत वाले हिस्सों में जगह-जगह बनाए जाएंगे डाइकवाल। मुख्यमंत्री बघेल आज मनरेगा, नरवा विकास की समीक्षा बैठक में उपरोक्त निर्देश अधिकारियों को दिए।




