CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

देखें विडियो: जमीन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, कुल्हाड़ी-लाठी लेकर टीम को दौड़ाया

देखें विडियो: जमीन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, कुल्हाड़ी-लाठी लेकर टीम को दौड़ाया
Share

रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्थित दंतेवाड़ा मे पुलिस और ग्रामीण के बीच झड़प का मामला सामने आया है, दंतेवाड़ा के गीदम ब्लॉक में प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिए जमीन लेने को लेकर सोमवार को पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. राजस्व अमले के साथ गीदम के वार्ड क्रमांक-15 फूलपदर इलाके में राजस्व व पुलिस की टीम पहुंची थी. जमीन की नाप जोख करते देख भड़के आदिवासी महिला-पुरुषों ने टीम को कुल्हाड़ी और लाठी लेकर दौड़ाया. इसी दौरान एक जवान ने महिला को लाठी मार दिया, जिससे ग्रामीण और भी उत्तेजित होकर विरोध करने लगे.

ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस व प्रशासन की टीम को लौटना पड़ा. इस क्षेत्र में फूड पार्क के लिए जमीन लेने का विरोध करने के लिए गठित भूमगादी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी का कहना है कि यहां बड़ा उद्योग लगाने की तैयारी है और किसानों को चॉकलेट, बेकरी जैसे लघु उद्योग लगाने के नाम से गुमराह किया जा रहा है.

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में पीढ़ियों से निवासरत परिवारों की बस्ती और उनके खेतों को भी उद्योग विभाग का बताकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे ग्रामीण आशंकित हैं. एक अनुमान के मुताबिक, बस्तर जिले में लगभग 60000 से अधिक बेरोजगार है.
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को स्वरोजगार देने के लिए हर जिले में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने की बात कही थी. बस्तर में इसकी शुरूआत लोहांडीगुड़ा ब्लाक से की गई थी.


पेगासस की दुनियां से दूर - गीदम में फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिये जमीन नापने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया, जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है!ये हमारा भारत है जहां आदिवासियों का संघर्ष सुर्खियों में तभी आता है जब उन्हें नक्सली बताकर मारा जाता है!



Share

Leave a Reply