बड़ी खबर : रायपुर के इस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का कलेक्टर ने रद्द किया लायसेंस
रायपुर: राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द हो गया है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द कर दिया है। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है। आपको बता दे की राजधानी सुपर हॉस्पिटल में 17 अप्रैल को बड़ा हादसा हुआ था। जिसके चलते 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। शार्ट सर्किट होने के वजह से अस्पताल में आग लग गई थी।




