BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन

 बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन
Share

रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन व एडीएम विनीत नंदनवार ने दशहरा पर्व में रावण पुतला दहन आयोजित करने वाली समितियों से बैठक में चर्चा करने के बाद पुतला दहन के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पुतला दहन कार्यक्रम में पुतले की ऊंचाई 10 फिट से अधिक न हो व कार्यक्रम किसी खुली जगह में आयोजित किया जाए। बस्ती में अथवा रिहायशी इलाकों में पुतला दहन नहीं होगा, आयोजन में 50 से ज्यादा दर्शकों की अनुमति नहीं है। कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है। 

एडीएम ने आगे बताया की जहां तक संभव हो कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ जमा होने की स्थिति निर्मित न हो।

आयोजकों को रजिस्टर संधारित करने का निर्देश भी दिया गया है, जिसमे वे शामिल होने वाले व्यक्तियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। कार्यक्रम स्थल में आयोजक 4 सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे जिससे कांटेक्ट ट्रेसिंग में आसानी होगी, व संदिग्ध कोरोना संक्रमितों की पहचान हो सकेगी। 

सभी कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक होंगे। पुतला दहन में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण अथवा पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजन के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग, मास्क लगाना व समय समय पर सैनेटाईज़र का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 
 


Share

Leave a Reply