बड़ी खबर: सीआईएसएफ के हवलदार ने पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। सीआईएसएफ के हवलदार ने पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग सीआईएसएफ के हवलदार सुदर्शन सिंह ने एनएचपीसीएल शस्त्रागार में खुद के सिर में पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि सीआएसएफ जवान मई माह में अपने गांव हरियाणा से वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट अभी बरामद नही हुआ है। जांच के बाद ही खुदकुशी के कारण का पता चल सकेगा।




