BIG NEWS : सरकारी स्कूल में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 21 बच्चे निकले संक्रमित
भानुप्रतापपुर : प्रदेश में कोरोना के मामले कम होते नजर आ रहे है। इस बीच कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के भीरागांव स्थित एक सरकारी स्कूल में 21 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है। इन बच्चों के साथ ही यहाँ 3,783 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, 15 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 43 हजार 887 सैंपलों की जांच की गई थी जिसमें पाजिटिविटी दर 8.62 प्रतिशत तक रही। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 623, दुर्ग में 497, राजनांदगांव में 181, बिलासपुर में 240, जांजगीर चांपा में 144 समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।




