बड़ी खबर: रायपुर जिले में आज फिर से बढे कोरोना के मरीज, 01 की मौत, इतने हुए ठीक
रायपुर, रायपुर जिले में जिस तेज गति से नये कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, उसी तेज गति से संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे है। हालांकि संक्रमितों में एक-दो मरीजों की मृत्यु भी हो रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 9497 है।
इसी कड़ी में आज रायपुर जिले में कुल 7126 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 1789 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 01 संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई है। संक्रमितों में 1285 लोग स्वस्थ भी हुए है। इस तरह जिले में आज पॉजीटिवीटी रेट 25.11 रहा।
इधर दुर्ग जिले में भी आज 665 नये संक्रमित मरीज पाये गये है। दुर्ग जिले में आज 3538 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 665 लोग संक्रमित पाये गये, वहीं 04 संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस जिले में आज 779 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है।




