बड़ी खबर : घर के अंदर बना रहा था देसी शराब, 55 लीटर अवैध शराब जब्त
रायपुर : घर के अंदर देसी शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 3 ड्रम में भरा 55 लीटर देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत माता स्कूल के पीछे मकान नंबर सीएच 727 में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में देसी शराब बना रहा था। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस आरोपी के घर में छापा मारकर मकान मालिक जगतार सिंह गिल 55 वर्ष इंदर चंद गिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




