बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर विभाग ने जारी किया आदेश, इन छात्रों को नहीं मिलेगी कक्षा में बैठने की अनुमति
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 15 फरवरी से सभी स्कूल खोले जायेंगे। वहीं सर्दी, जुकाम और कोरोना के अन्य लक्षण दिखने पर विद्यार्थी को कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने व कोरोना जांच की सलाह स्कूल प्रबंधकों को जारी किये गए हैं।




