बड़ी खबर: इंसपेक्टर के सामने उप सरपंच पर चाकू से हमला, जुर्म दर्ज
महासमुंद। मछली इस्पेक्टर के सामने बयान लेते समय एक ग्रामीण ने उप सरपंच पर फल काटने के चाकू से हमला कर दिया है। इससे उप सरपंच के दाए हाथ व पेट में चोट आई है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, और इलाज के लिए अस्पतला ले गए।
घटना सिंघोड़ा थाना का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिंघोड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिंवराकुटा निवासी मोहन गुप्ता पर गांव के सुभाष चंद्र बारिक ने गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया । इससे मोहन गुप्ता घायल हो गया । पंचायत के अंतर्गत सिंगबहाल जलाशय आता है । विंध्वासिनी समिति द्वारा जलाशय को मछली का ठेका लेने वाले थे, लेकिन ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर आपत्ति किया था । जिसके जांच में सरायपाली के मछली इंस्पेक्टर बुधवार को गांव पहुंचे थे । इंस्पेक्टर उपसरपंच मोहन गुप्ता से बयान ले रहे थे, उसी समय आरोपी सुभाष चंद्र गुस्सा कर गाली गलौज करने लगा और फल काटने के चाकू से उर सरपंच पर हमला कर दिया ।




