CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : शराबी पिता ने अपने ही पुत्र की गला दबाकर की हत्या...

बड़ी खबर : शराबी पिता ने अपने ही पुत्र की गला दबाकर की हत्या...
Share

जशपुर : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। उसने अपने पिता को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। इस बीच जब फि र से उसने झगड़ा किया तो बेटे ने गला दबाकर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी झारखंड भाग गया था। मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को पुलिस को पता चला था कि केराकछार गोर्रापारा गांव में संदिग्ध हालत में रामप्रसाद पायलेट 42 वर्ष की लाश पड़ी हुई है। जबकि एक दिन पहले तक वह सही था। उसके पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।

पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद शराब तो पीता ही था। इसके अलावा वो घर में झगड़ा भी करता था। इसलिए पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद के व्यव्हार के चलते उसका बेटा नीरज पायलेट 21 वर्ष भी उसके साथ नहीं रहता है। नीरज अपनी मां को लेकर दूसरे घर में रहता है। रामप्रसाद अकेले ही घर पर रहता था। इस बीच पुलिस को पीएम रिपोर्ट भी मिल गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या की गई है। रामप्रसाद को गला दबाकर मारा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की तो पता चला कि घटना के दिन से उसके बेटा नीरज गायब है। इसी पर पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की। तलाश करने पर पुलिस को पता चला कि नीरज झारखंड के छतरपुर में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
 



Share

Leave a Reply