बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। खबर मिल रही है की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह का ईमेल एकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर टैग करते हुए आग्रह किया है कि उनके ईमेल से पैसे मांगने जैसे दूसरी तरह के भेजे गए मेल को नजरअंदाज किया जाए।
सामान्य प्रशासन और खाद्य विभाग के सचिव डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलर के जरिए उस ईमेल को भी साझा किया है, जिसे हैक कर लिया गया है। उनके kpsdhillon@gmail.com नाम से बनाई गई जीमेल आईडी हैक होना बताया है।
My email account kpsdhillon@gmail.com has been hacked. Pls disregard any help messages sent for asking money etc from it.
— kamal preet singh (@KPSingh_IAS) July 21, 2020




