CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: माल में संचालित भूतबंगला के अंदर दो बहनों से कर्मचारी और उसके दोस्त ने किया छेड़छाड़

 बड़ी खबर: माल में संचालित भूतबंगला के अंदर दो बहनों से कर्मचारी और उसके दोस्त ने किया छेड़छाड़
Share

कोरबा। माल में संचालित भूतबंगला के अंदर टिकट लेकर प्रवेश करने वाली दो बहनों के साथ भूतबंगला में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर छेड़छाड़ किया। भूतबंगला के अंदर युवतियां चीखती चिल्लाती रहीए पर बाहर आवाज नहीं पहुंचने की वजह से किसी को घटना की जानकारी नही हुई।

माल में भूतबंगला संचालित है। बताया जा रहा है कि इसके अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है। लाइटिंग और साउंड सिस्टम से डरावनी आवाज निकाली जाती है। रोमांच के लिए बच्चे व हर वर्ग के लोग टिकट कटा कर अंदर जाते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद 21 साल की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ शाम को घूमने माल गई थी। जैसे ही दोनों बहनों ने टिकट कटाया। वहां मौजूद कर्मचारी हसन उन्हें एंट्री दिलाने अपने साथ ले गया। बताया जा रहा कि हसन के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवतियां जैसे ही अंदर प्रवेश की, दोनों युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसका युवतियों ने विरोध किया, पर युवकों ने सारी हदें पार करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। पहले बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई और वह बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी शिकार बनाया। अंदर काफी शोर होने की वजह से उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और आरोपित मनमानी करते रहे। किसी तरह युवतियां बाहर निकली और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपतों के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। 


Share

Leave a Reply