CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

 बड़ी खबर: रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Share

भिलाई शहर के स्थित सोमवार देर रात एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतना भयानक था कि आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया था। सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी आग को बुझाने की प्रक्रिया जारी रही। फायरकर्मियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। हालंकि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ढाबा स्थित इंडस्ट्री रॉयल एलास्टोमर्स प्राइवेट लिमिटेड है। यहां रबर और प्लास्टिक के उत्पाद बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में रखे रबर के स्टॉक में रात करीब 10.30 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं और आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

हाईटेंशन तार के नीचे आग लगी होने से आ रही थी दिक्कतें-
जहां पर आग लगी थी, उसके ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गई हुई थी। उसमें सप्लाई चालू थी। ऐसे में फायरकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। रबर में लगी आग बार-बार भड़क उठती। आग पर पानी डालने के कारण काला और जहरीला धुआं भर रहा था। इसके चलते भी फायरकर्मियों को समस्या आ रही थी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
 


Share

Leave a Reply