CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: अवैध वसूली मामले में 23 ट्रांसपोर्टर पर FIR

बड़ी खबर: अवैध वसूली मामले में 23 ट्रांसपोर्टर पर FIR
Share

राजनादगांव। राजनादगांव जिले के पाटेकोहरा बैरियर में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक नरेश सोरी ने 3 जिलों के ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रविवार को 3 जिले रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के ट्रांसपोर्टरों पर बगैर जांच के एक ट्रक बैरियर से निकालने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ ट्रक एसोसिएशन में आक्रोश है। वहीं चिचोला पुलिस ने 23 ट्रांसपोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीते चार दिन पहले पाटेकोहरा बैरियर में छपरा बिहार के रहने वाला ट्रक ड्राइवर राकेश पांडेय पिता सुदामा पांडेय ने चिचोला थाना में आवेदन दिया है कि वे ट्रक परिचालक के पद पर पदस्थ है। वह अपनी ट्रक पूणा से जमशेदपुर जा रहे थे। शाम साढ़े 7 बजे के आसपास पोटेकोहरा पर अपनी ट्रक लगाकर दस्तावेज जांच करवाने गया था। जहां मौजूद कर्मचारी द्वारा ओवर लोडिंग होने के चलते 2 हजार का चालान काटा, जिसे मैने पटा दिया और रसीद काटकर दिया गया। वहीं बैठे एक कर्मचारी द्वारा सौ रूपए का टोकन दिया गया। जिसका उसने अतिरिक्त सौ रूपए मांगा। मैने सौ रूपए किस बात का है कहा तो उक्त कर्मचारी ने मुझसे गाली गलौच की और मेरे साथ मारपीट की। जिससे मेरे सर पर चोंट आई। हाथ एवं अंगूठे पर चोट के निशान है। ड्राइवरों ने मुझे छुड़ाया और बैरियर के एक कर्मचारी द्वारा अपने शासकीय वाहन में ले जाकर इलाज कराया।

मुझे कहा कि तुम यहां से चले जाओ और पुलिस रिपोर्ट करने का प्रयास मत करना। जिसकी शिकायत चिचोला थाना में की गई है। 22 मई को बैरियर के कर्मचारी द्वारा ट्रक चालक राकेश पांडे की बेदम पिटाई की गई थी, जिससे नाराज छत्तीसगढ़ ट्रक एसोसिएशन ने चिचोला थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस दौरान बैरियर के उपनिरीक्षक एनएल सोरी ने इस बात को कबूला था कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आकाश ने चालक की पिटाई की थी। चालक सहित ट्रांसपोर्टरों ने इस मामले में ही एफआईआर दर्ज कराई थी। रविवार को उपनिरीक्षक नरेश ने भी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक सोरी ने रिपोर्ट में कहा कि यूनियन द्वारा बगैर जांच किए ट्रक निकाले जाने के कारण राज्य शासन को राजस्व का नुकसान हुआ है। थाना छुरिया में पुलिस द्वारा यूनियन पर आधा दर्जन धारा का उपयोग कर एफआईआर दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


चिचोला थाना प्रभारी आरएस सेंगर ने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत 23 ट्रांसपोर्टरो के खिलाफ चिचोला थाना में अपराध दर्ज किया गया है। बैरियर के उपनिरीक्षक नरेश सोरी के लिखित शिकायत की थी कि ट्रांसपोर्टरों के द्वारा जबर्दस्ती ट्रकों को निकलवाया गया, जिसके कारण शाशन को राजस्व का नुकसान हुआ है। साथ ही धारा 144 और महामारी एक्ट के उल्लंघन भी किया गया है। धारा 1860 के तहत 147,186,188, 294, 506, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply