बड़ी खबर : स्कूल जा रही शिक्षिका के स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका ने भागकर बचाई अपनी जान
धमतरी. धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया दरअसल, अचानक शिक्षिका की चलती स्कूटी में आग लग गई, किसी तरह वहां से भागकर शिक्षिका ने अपनी जान बचाई.
बता दें कि पूरी घटना धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कुहकुहा की है. यहां कुरुद की रहने वाली एक शिक्षिका सरिता श्रीवास जब स्कूल जा रही थी तभी उसकी स्कूटी में आग लग गई, अपनी जान बचाने के लिए शिक्षिका ने स्कूटी को रोक दिया. कुरुद में रहने वाली शिक्षिका सरिता श्रीवास भैसमुंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ है.
स्कूटी में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. शिक्षिका गुरूवार को स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद ड्यूटी जा रही थी. इसी दौरान कुहकुहा गांव में प्राथमिक स्कूल के पास उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई.
जिसके बाद आनन-फानन में शिक्षिका ने स्कूटी को रोका और उतर कर उससे दूर हो गई. देखते ही देखते पूरी स्कूटी धू-धू कर जल गई. वहीं स्कूटी में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. स्कूटी में पेट्रोल फुल टैंक था और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.




