बड़ी खबर : राजधानी के अस्पताल में लगी आग, मचा हड़कंप
रायपुर । रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी हॉस्पिटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद सभी कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर निकाला गया है। पचपेड़ी नाका का राजधानी हॉस्पिटल एक कोरोना अस्पताल है। आग लगने की खबर के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया है।




