CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में तीन तलाक के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में तीन तलाक के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
Share

रायपुर। तीन तलाक के मामले में छत्तीसगढ़ में पहली गिरफ्तारी हुई है। वकील रियाज अली के खिलाफ महिला थाना पुलिस में करीब एक साल पहले केस दर्ज किया गया था। आरोपित की पत्नी ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति दहेज की मांग कर रहा है और न देने पर तीन बार तीन तलाक बोलकर के तलाक दे दिया, जिसकी शिकायत थाने में हुई थी।

महिला थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एक साल पहले मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। रविवार देर रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित की शादी 2017 में महिला से हुई थी। छह महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलने के बाद आरोपी महिला की जमीन और दिगर प्रपर्टी पर नजर रखने लगा।

वह महिला से इसे अपने नाम कराने के लिए लगातार मांग कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसने तलाक देने की बात की और मारपीट करके उसे घर से भगा दिया। दो साल तक महिला और समाज के बीच बैठक बुलाई गई, लेकिन वह एक भी बैठक में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद एक साल पहले महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।



Share

Leave a Reply