बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुयख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में लगातार बढ़ कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा, देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अभी भी लापरवाह है। इलाज का कोई प्रबंध नहीं हैं, स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव प्रचार से फुरसत नहीं है। प्रदेश में केंद्रीय हस्तक्षेप बहुत जरूरी हो गया है।
देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर है लेकिन @INCChhattisgarh सरकार अभी भी लापरवाह है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 1, 2021
इलाज के कोई प्रबंध नहीं हैं, स्थिति बिगड़ती जा रही है।@bhupeshbaghel को चुनाव प्रचार से फुरसत नहीं है।
प्रदेश में केंद्रीय हस्तक्षेप बहुत जरूरी हो गया है। pic.twitter.com/qdtaNT1mwh




