CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: पूर्व नपं अध्यक्ष ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर: पूर्व नपं अध्यक्ष ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिलान्तर्गत गंडई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता ताम्रकार (65) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। गंडई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्व नपं अध्यक्ष के आत्महत्या की खबर के बाद पूरा नगर स्तब्ध हो गया। 

जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम 3 से 4 बजे के बीच सुनीता ताम्रकार अपने कैलाश नगर के मकान में थी। तभी उन्होंने खुद को आग लगा ली। जब तक उन्हें बचाने का प्रयास किया जाता, आग पूरी तरह फैल चुकी थी और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

सुनीता ताम्रकार भाजपा नेता अश्वनी ताम्रकार की पत्नी व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रियंका ताम्रकार की सास थीं। आत्महत्या की खबर के बाद गंडई पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को मौके से नहीं मिला है। घटना के वक्त उनकी दोनों बहुएं घर पर थीं। अब तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।
 


Share

Leave a Reply